दाननाथ ने अमृतराय के कान में कहा - 'यह तुम क्या कर रहे हो! हाथ नीचे करो।'

वक्ता ने कहा - 'इतनी बड़ी सभा में केवल एक हाथ उठा देखता हूँ। क्या इतनी बड़ी सभा में केवल एक ही हृदय है, और सब पाषाण हैं?'

दाननाथ - 'मुझमें नक्कू बनने का साहस नहीं है।'

सभा विसर्जित हो गई। लोग अपने-अपने घर चले। पंडित अमरनाथ भी विदा हुए। केवल एक मनुष्य अभी तक सिर झुकाए सभा-भवन में बैठा हुआ था। यह बाबू अमृतराय थे।

अमृतराय ने चौंक कर कहा - 'हाँ-हाँ, चलो।'

दाननाथ के पेट में चूहे दौड़ रहे थे। बोले - 'आज तुम्हें यह क्या सूझी।'

दाननाथ - 'प्रेमा सुनेगी तो क्या कहेगी?'

दाननाथ - 'अजी जाओ भी, बातें बनाते हो। उसे तुमसे कितना प्रेम है, तुम खूब जानते हो। यद्यपि अभी विवाह नहीं हुआ, लेकिन सारा शहर जानता है कि वह तुम्हारी मँगेतर


12 of 180



प्रेमा - 'सभा में नहीं गए? आज तो बड़ी भारी सभा हुई है।'

प्रेमा - 'आज की सभा देखने लायक थी। तुम होती तो मैं भी जाती, समाज सुधार पर एक महाशय का बहुत अच्छा व्याख्यान हुआ।'

प्रेमा ने हँस कर कहा - 'नहीं बहन, समाज में स्त्री और पुरुष दोनों ही हैं और जब तक दोनों की उन्नति न होगी, जीवन सुखी न होगा। पुरुष के विद्वान होने से क्या स्त्री विदुषी हो जाएगी? पुरुष तो आखिरकार सादे ही कपड़े पहनते हैं, फिर स्त्रियाँ क्यों गहनों पर जान देती हैं? पुरूषों में तो कितने


12 of 297