में वह संतुष्ट थे। किसी सिद्धांत या आदर्श के लिए कष्ट सहना उन्होंने न सीखा था। वह एक कॉलेज में अध्यापक थे। दस बजे कॉलेज जाते। एक बजे लौट आते। बाकी सारा दिन सैर-सपाटे और हँसी-खेल में काट देते थे।
दाननाथ यह लंबा व्याख्यान सुन कर बोले - 'तो तुमने निश्चय कर लिया?'
दाननाथ - 'और प्रेमा?'
दाननाथ ने तिरस्कार-भाव से कहा - 'क्या बातें करते हो। तुम समझते हो, प्रेमा कोई बाजार का सौदा है, जी चाहा लिया, जी चाहा न लिया। प्रेम एक बीज है, जो एक बार जम कर फिर बड़ी मुश्किल से उखड़ता है। कभी-कभी तो जल, प्रकाश और वायु बिना ही जीवन पर्यंत जीवित रहता है। प्रेमा केवल तुम्हारी मँगेतर नहीं है, वह तुम्हारी प्रेमिका भी है। यह सूचना उसे मिलेगी तो उसका हृदय भग्न हो जाएगा। कह नहीं सकता, उसकी क्या दशा हो जाए। तुम उस पर घोर अन्याय कर रहे हो।'
के बहुत घेरने पर और मुझ पर दया करके वह विवाह करने पर तैयार हुए थे, पर अब उनका विचार बदल गया है और मैं भी समझती हूँ कि जब एक आदमी स्वयं गृहस्थी के झंझट में न फँस कर कुछ सेवा करना चाहता है, तो उसके पाँव की बेड़ी न बनना चाहिए। मैं तुमसे सत्य कहती हूँ, पूर्णा, मुझे इसका दुःख नहीं है, उनकी देखा-देखी मैं भी कुछ कर जाऊँगी।'
प्रेमा - 'बिना कहे भी तो आदमी अपनी इच्छा प्रकट कर सकता है ।'
प्रेमा - 'नहीं पूर्णा, तुम्हारे पैरों पड़ती