पिटने का भय - हर्र लगे न फिटकरी और रंग चाहें चोखा। चिकनी-चुपड़ी बातें की, प्रेम का स्वाँग भरा और बस, एक निश्छल हृदय के स्वामी बन बैठें।'
सुमित्रा ने धैर्य देते हुए कहा - 'तुम्हारे लिए यह कोई नई बात नहीं है, बहन ऐसा पर्दा पड़ना कोई अनोखी बात नहीं। मैं स्वयं नहीं कह सकती कि प्रेम की मीठी बातों में पड़ कर क्या कर बैठती। यह मामला बड़ा नाजुक है बहन? धन से आदमी का जी भर जाए, प्रेम से तृप्ति नहीं होती। ऐसे कान बहुत कम हैं, जो प्रेम के शब्द सुन कर फूल न उठें।'
पूर्णा ने हिचकते हुए कहा - 'आप जाएँ, मैं किसी वक्त चली जाऊँगी।'
पूर्णा ने फिर सुमित्रा की ओर देखा, पर सुमित्रा अभी तक दीवार की ओर ताक रही थी। न 'हाँ' कहते बनता था न 'नहीं'। प्रेमा से वह इधर महीनों से न मिल सकी थी। उससे मिलने के लिए चित्त लालायित हो रहा था। न जाने क्यों
क्या मैं रूपया हो जाऊँ, लेकिन प्रेमा के पास तो पाई-पाई का हिसाब रहता था, चिरौरी-विनती करके अपना काम निकाल लिया करती थी।
उस पर भी दाननाथ के मन में वह शंका बनी हुई थी। वह एक बार उसके अंतस्तल में बैठ कर देखना चाहते थे - एक बार उसके मनोभावों की थाह लेना चाहते थे, लेकिन यह भी चाहते थे कि वह यह न समझे कि उसकी परीक्षा हो रही है। कहीं उसने भाँप लिया तो अनर्थ हो जाएगा, उसका कोमल हृदय उस परीक्षा का भार सह भी सकेगा या नहीं।
आखिर