बुलाया है? इतनी जल्दी बुलाया है तो अवश्य कोई जरूरी काम होगा। रास्ते भर की बात है, इनके साथ जाने में हरज ही क्या है? वहाँ दो-चार दिन रहने से दिल बहल जाएगा। इन महाशय से पिंड छूट जाएगा। यह सोच कर उसने कहा - 'आप क्यों कष्ट कीजिएगा। मैं अकेली चली जाऊँगी।'

पूर्णा अब कोई आपत्ति न कर सकी। बोली - 'तो कब जाइएगा?'

पूर्णा भी चटपट तैयार हो गई। कमलाप्रसाद चला गया तो उसने सुमित्रा से कहा - 'इनके साथ जाने में क्या हरज है?'

यह वाक्य सुमित्रा ने केवल शिष्टाचार के भाव से कहा। दिल में वह पूर्णा के जाने से प्रसन्न थी। पूर्णा का मन कमलाप्रसाद की ओर से फेर देने के बाद अब उसके लिए इससे बढ़ कर और कौन-सी बात हो सकती थी। कि उन दोनों में कुछ दिनों के लिए विच्छेद हो जाए। पूर्णा अब यहाँ आने के लिए उत्सुक न होगी, और प्रेमा खुद उससे जाने को


145 of 180

उन्होंने एक दिन कह ही डाला - 'आजकल, आईने में अपनी सूरत देखते हो?'

अमृतराय - 'कोई अंतर है?'

अमृतराय - 'झूठ न बोलो यार, मुझे तो याद ही नहीं आता कि तुम इतने तैयार कभी थे। सच कहता हूँ, मैं तुम्हें बधाई देने जा रहा था। मगर डरता था कि तुम समझोगे यह नजर लगा रहा है।'

अमृतराय अपनी हँसी न रोक सके। दाननाथ को उन्होंने इतना मंद-बुद्धि कभी न समझा था। दाननाथ ने समझा - यह मेरी हँसी उड़ाना चाहते हैं। मैं मोटा हूँ, या दुबला


145 of 297