क्यों कहने लगी? उसके यहाँ रहना स्वीकार कर ले तो मुँह-माँगी मिल जाए। सुमित्रा को पूर्णा के चले जाने ही में अपना उद्धार दिखाई दिया।'
कुछ दूर तक ताँगा परिचित मार्ग से चला। वही मंदिर थे, वही दूकानें थी। पूर्णा की शंका दूर होने लगी, लेकिन एक मोड़ पर ताँगे को घूमते देख कर पूर्णा को ऐसा आभास हुआ कि सीधा रास्ता छूटा जा रहा है। उसने कमलाप्रसाद से पूछा - 'इधर से कहाँ चल रहे हो?'
पूर्णा ने घबरा कर पूछा - 'यह तुम मुझे कहाँ लिए चलते हो?'
'तुमने बगीचे का तो जिक्र भी नहीं किया था, नहीं तो मैं कभी नहीं आती।'
'ताँगा लौटा दो, नहीं मैं कूद पड़ूँगी।'
पूर्णा ने संशक नेत्रों से कमलाप्रसाद को देखा। वह उसे निर्जन स्थान में क्यों ले आया है? क्या उसने मन में कुछ और ठानी है? नहीं, वह इतना नीच, इतना अधम नहीं हो सकता और बगीचे पर, दस-पाँच मिनट रूक जाने ही में क्या बिगड़ जाएगा? आखिर वहाँ भी तो नौकर-चाकर होंगे।'
हूँ, इनसे मतलब? यह कौन होते हैं पूछनेवाले? आप शायद यह सिद्ध करना चाहते हैं कि प्रेमा की स्नेहमय सेवा ने मुझे मोटा कर दिया। यही सही, तो आपको क्यों जलन होती है, क्या अब भी आपका उससे कुछ नाता है। मैले बर्तन में साफ पानी भी मैला हो जाता है। द्वेष से भरा हृदय पवित्र आमोद भी नहीं सह सकता। यह वही दाननाथ है, जो दूसरों को चुटकियों में उड़ाया करते थे, अच्छे-अच्छों का काफिया तंग कर देते थे। आज सारी बुद्धि घास खाने चली गई थी। वह समझ रहे थे कि यह महाशय