पूर्णा ने कौशल से आत्म-रक्षा करने की ठानी थी। बोली - 'प्रेमा मेरी राह देख रही होगी। इसी से जल्दी कर रही थी।'

पूर्णा ने लज्जित हो कर कहा - 'तुमने कैसे समझ लिया कि मैं तुम्हें नीच और भ्रष्ट समझती हूँ?'

पूर्णा के हृदय से सुमित्रा का जादू उतरने लगा। अस्थिरता दुर्बल आत्माओं का मुख्य लक्षण है। उन पर न बातों को जमते देर लगती है न मिटते। बोली - 'वह तो सारा अपराध तुम्हारा ही बताती हैं।'

'सैकड़ों बातें कीं, कहाँ तक कहूँ? याद भी तो नहीं।'

'जगह तो बुरी नहीं।'

'सुमित्रा भी रहने पर राजी हों तब न।'

'तो मैं अकेली यहाँ कैसे रहूँ।'

यह कहते-कहते कमलाप्रसाद ने पूर्णा का हाथ पकड़ कर अपनी गर्दन में डाल लिया और दोनों प्रेमालिंगन में मग्न हो गए। पूर्णा जरा भी न झिझकी, अपने को छुड़ाने की जरा चेष्टा न की, किंतु उसके मुख पर प्रफुल्लता का कोई चिह्न था,


147 of 180

मुझे भुलावा दे कर प्रेमा की टोह लेना चाहते हैं। मुझी से उड़ने चले हैं। अभी कुछ दिन पढ़ो तब मेरे मुँह आना। बोले - 'तुम हँसे क्यों? क्या मैंने हँसी की बात कही है?'

दाननाथ - 'आपकी आँखों को धोखा हुआ है।'

दाननाथ - 'पहाड़ पर जाने में रुपए लगते हैं, यहाँ कौड़ी कफन को भी नहीं है।'

दाननाथ - 'तुम्हारे पास भी तो रुपए नहीं हैं, ईंट-पत्थर में उड़ा दिए।'

दाननाथ - 'खूब उन रूपयों से आप पहाड़ों की हवा खाइएगा। अपने घर की जमा लुटा कर अब दूसरों के सामने हाथ फैलाते फिरोगे?'


147 of 297