न अधरों पर मुस्कान की रेखा थी, न कपोलों पर गुलाब की झलक, न नयनों में अनुराग की लालिमा। उसका मुख मुरझाया हुआ था, नीचे झुकी हुई आँखें आँसुओं से भरी हुई, सारी देह शिथिल-सी जान पड़ती थी।
पूर्णा ने ग्लानिमय स्वर में कहा - 'उदास तो नहीं हूँ।'
वह इसी गूढ़ चेतना की दशा में थी कि कमलाप्रसाद ने धीरे से उसे एक कोच पर लेटा दिया और द्वार बंद करने जा रहा था कि पूर्णा ने उसके मुख की ओर देखा, और चौंक पड़ी। कमलाप्रसाद की दोनों आँखों से चिनगारियाँ-सी निकल रही थीं। वह आंतरिक उल्लास की दिव्य-मधुर ज्योति न थी, यह किसी हिंसक पशु की रक्त-क्षुधा का प्रतिबिंब था। इसमें प्रेमी की प्रदीप्त आकांक्षा नहीं, ग्रीष्म का हिंसा-संकल्प था। इसमें श्रावण के श्याम मेघों की सुखद छवि नहीं, ग्रीष्म के मेघों का भीषण प्रवाह था। इसमें शरद ऋतु के निर्मल जल-प्रवाह का कोमल संगीत नहीं, पावस की प्रलयंकारी
दाननाथ - 'जी, तो मुझे क्षमा कीजिए, आप ही पहाड़ों की सैर कीजिए। तुमने व्यर्थ इतने रुपए नष्ट कर दिए। सौ-पचास अनाथों को तुमने आश्रय दे ही दिया, तो कौन बड़ा उपकार हुआ जाता है। हाँ, तुम्हारी लीडरी की अभिलाषा पूरी हो जाएगी।'
दाननाथ को 'उपकार' शब्द से घृणा थी। 'सेवा' को भी वह इतना ही घृणित समझते थे। उन्हें सेवा और उपकार के परदे में केवल अहंकार और ख्याति-प्रेम छिपा हुआ मालूम होता था। अमृतराय ने कुछ उत्तर न दिया। दाननाथ कोई उत्तर सुनने को