बाढ़ का भयंकर नाद था। पूर्णा सहम उठी। झपट कर कोच से उठी, कमलाप्रसाद का हाथ झटके से खींचा और द्वार खोल कर बरामदे में निकल आई।
पूर्णा ने निर्भय हो कर कहा - 'मैं घर जाऊँगी? ताँगा कहाँ है?'
'ताँगा लाओ, मैं जाऊँगी।'
'कुछ हुआ नहीं मैं यहाँ एक क्षण भर भी नहीं रहना चाहती'
'तुम मुझे रोक नहीं सकते?'
'तो मैं, चिल्ला कर शोर मचाऊँगी।'
पूर्णा ने कमलाप्रसाद की ओर आग्नेय नेत्रों से देख कर कहा - 'कमलाप्रसाद बाबू मैं हाथ जोड़ कर कहती हूँ, मुझे तुम यहाँ से जाने दो, नहीं तो अच्छा न होगा। सोचो, अभी एक मिनट पहले तुम मुझसे कैसी बातें कर रहे थे? क्या तुम इतने निर्लज्ज हो कि मुझ पर बलात्कार करने के लिए भी तैयार हो? लेकिन तुम धोखे में हो। मैं अपना धर्म छोड़ने के पहले या तो अपने प्राण दे दूँगी या तुम्हारे प्राण ले लूँगी।'
यह कहते हुए कमलाप्रसाद
तैयार भी न थे, उन्हें घर जाने की जल्दी थी, अतएव उन्होंने भी उठ कर हाथ बढ़ा दिया। दाननाथ ने हाथ मिलाया और विदा हो गए।
घर पहुँचे, तो प्रेमा ने पूछा - 'आज बड़ी देर लगाई, कहाँ चले गए थे? देर करके आना हो तो भोजन करके जाया करो।'
प्रेमा ने इसका कुछ उत्तर न दिया। हाँ में हाँ मिलाना न चाहती थी, विरोध करने का साहस न था। बोली - 'अच्छा चल कर भोजन तो कर लो, महाराजिन कल से भुनभुना रही है कि यहाँ बड़ी देर हो जाती है। कोई उसके घर का ताला तोड़ दे, तो कहीं की न रहे।'