बोले - 'अगर वह उतनी ही सहृदय है, जितना मैं समझता हूँ, तो मेरी प्रतिज्ञा पर उसे दुःख न होना चाहिए। मुझे विश्वास है कि उसे सुन कर हर्ष होगा, कम-से-कम मुझे ऐसी ही आशा है।'
अमृतराय का मकान आ गया। टमटम रूक गया। अमृतराय उतर कर अपने कमरे की तरफ चले। दाननाथ जरा देर तक इंतजार में खड़े रहे कि यह मुझे बुलावें तो जाऊँ, पर जब अमृतराय ने उनकी तरफ फिर कर भी न देखा, तो उन्हें भय हुआ, मेरी बातों से कदाचित इन्हें दुःख हुआ है। कमरे के द्वार पर जा कर बोले - 'क्यों भाई, मुझसे नाराज हो गए क्या?'
दाननाथ ने स्नेह से अमृतराय का हाथ पकड़ लिया और बोले - 'फिर सोच लो, ऐसा न हो पीछे पछताना पड़े।'
यह संकेत किसकी ओर था, दाननाथ से छिपा न रह सका। जब अमृतराय की पहली स्त्री जीवित थी, उसी समय दाननाथ से प्रेमा के विवाह
हूँ। पत्र-वत्र न लिखना, मैं किसी के शुभ-संकल्प में विघ्न न डालूँगी। मैं यदि और कोई सहायता नहीं कर सकती, तो कम-से-कम उनके मार्ग का कंटक न बनूँगी।'
प्रेमा - 'ऐसा कोई दुःख नहीं है, जो आदमी सह न सके। वह जानते हैं कि मुझे इससे दुःख नहीं, हर्ष होगा, नहीं तो वह कभी यह इरादा न करते। मैं ऐसे सज्जन प्राणी का उत्साह बढ़ाना अपना धर्म समझती हूँ। उसे गृहस्थी में नहीं फँसाना चाहती।'
प्रेमा - 'तो फिर उन्हें भी होगा।'
प्रेमा - 'तो मैं भी अपना हृदय कठोर बना लूँगी।'