ने एक कदम आगे रखा और चाहा कि पूर्णा का हाथ पकड़ ले। पूर्णा पीछे हट गई। कमलाप्रसाद और आगे बढ़ा। सहसा पूर्णा ने दोनों हाथों से कुर्सी उठा ली और उसे कमलाप्रसाद के मुँह पर झोंक दिया। कुर्सी का एक पाया पूरे जोर के साथ कमलाप्रसाद के मुँह पर पड़ा, नाक में गहरी चोट आई और एक दाँत भी टूट गया। कमलाप्रसाद इस झोंके से न सँभल सका। चारों खाने चित्त जमीन पर गिर पड़ा। नाक से खून जारी हो गया, उसे मूर्छा आ गई। उसे इसी दशा में छोड़ कर पूर्णा लपक कर बगीचे से बाहर निकल आई। सड़क पर सन्नाटा था। पूर्णा को अब अपनी जान बचाने की फिक्र थी। कहीं उसे कोई पकड़ न ले। कैदी बन कर, हथकड़ियाँ पहने हुए हजारों आदमियों के सामने जाना उसके लिए असह्य था। समय बिल्कुल न था। छिपने की कहीं जगह नहीं। एकाएक उसे एक छोटी-सी पुलिया दिखाई दी। वह लपक कर सड़क के नीचे उतरी और उसी पुलिया में घुस गई।


150 of 180



दाननाथ दिल में अमृतराय को इतना नीच न समझते थे - कदापि नहीं। उन्होंने केवल प्रेमा को छेड़ने के लिए यह स्वाँग रचा था। प्रेमा बड़े असमंजस में पड़ गई। अमृतराय की यह निंदा उसके लिए असह्य थी। उनके प्रति अब भी उसके मन में श्रद्धा थी। दाननाथ के विचार इतने कुत्सित हैं, इसकी उसे कल्पना भी न थी। बड़े-बड़े तिरस्कारपूर्ण नेत्रों से देखकर बोली - 'मैं समझती हूँ कि तुम अमृतराय के साथ बड़ा अन्याय कर रहे हो। उनका हृदय विशुद्ध है, इसमें मुझे जरा भी संदेह नहीं।


150 of 297