इस समय उस अबला की दशा अत्यंत कारूणिक थी। छाती धड़क रही थी। प्राण नहों में समाए थे। जरा भी खटका होता, तो वह चौंक पड़ती। सड़क पर चलने वालों की परछाई नाले में पड़ते देख कर उसकी आँखों में अँधेरा-सा छा जाता। कहीं उसे पकड़ने कोई न आता हो। अगर कोई आ गया तो, वह क्या करेगी? उसने एक ईंट अपने पास रख ली थी। इसी ईंट को वह अपने सिर पर पटक देगी। पुलिस वालों के पंजे में फँसने से सिर पटक कर मर जाना कहीं अच्छा था। सड़क पर आने-जाने वालों की हलचल सुनाई दे रही थी। उनकी बातें भी कभी-कभी कानों में पड़ जाती थीं। एक माली बदरीप्रसाद को खबर देने को दौड़ा गया था। एक घंटे के बाद सड़क पर से एक बग्घी निकली। मालूम हुआ, बदरीप्रसाद आ गए। आपस में क्या बातें हो रही होंगी? शायद थाने में उसकी इत्तला की गई हो। बगीचे से एक ताँगा निकलता
वह जो कुछ करना चाहते हैं, उससे समाज का उपकार होगा या नहीं, यह तो दूसरी बात है, लेकिन उनके विषय में ऐसे शब्द मुँह से निकाल कर तुम अपने हृदय का ओछापन दिखा रहे हो।'
बोले - 'मुझे नहीं मालूम था कि तुम अमृतराय को देवता समझ रही हो, हालाँकि देवता भी फिसलते देखे गए हैं।'
दाननाथ - 'तो फिर लीडर कैसे बनते, हम जैसों की श्रेणी में न आ जाते? अपने त्याग का सिक्का जनता पर कैसे बैठाते?'
इतने में वृद्ध माता आ कर खड़ी हो गईं। दाननाथ ने पूछा - 'क्या है, अम्माँ जी?'