हुआ दिखाई दिया। शायद वह डॉक्टर होगा। चोट तो ऐसी नहीं आई लेकिन बड़े आदमियों के लिए जरा-सी बात बहुत हो जाती है।
अध्याय 13
इस वक्त पूर्णा को अपनी उद्दंडता पर पश्चाताप हुआ। उसने अगर जरा धैर्य से काम लिया होता तो कमलाप्रसाद कभी ऐसी शरारत न करता। कौशल से काम निकल सकता था, लेकिन होनहार को कौन टाल सकता है? मगर अच्छा ही हुआ। बच्चा की आदत छूट जाएगी। भूल कर भी ऐसी नटखटी न करेंगे। लाला ने समझा होगा औरत जात कर ही क्या सकती है, धमकी में आ जाएगी। यह नहीं जानते थे कि सभी औरतें एक-सी नहीं होतीं।
पुलिया के नीचे जानवरों की हडिड्याँ पड़ी हुई थीं। पड़ोस के कुत्ते प्रतिद्वंद्वियों की छेड़-छाड़ से बचने के लिए इधर-उधर से हडिड्यों को ला-ला कर एकांत में रसास्वादन करते। उनसे दुर्गंध आ रही थी। इधर-उधर फटे-पुराने चीवडों, आम की गुठलियाँ,
दाननाथ ने हँस कर कहा - 'यही मुझसे लड़ रही है, अम्माँ जी, मैं तो बोलता भी नहीं।'
माता - 'बहू, जोर से तो तुम्हीं बोल रही हो। यह बेचारा तो बैठा हुआ है।'
दाननाथ - 'अम्माँ जी में यही तो गुण है कि वह सच ही बोलती हैं। तुम्हें शर्माना चाहिए।'
दाननाथ - 'तुमने भोजन क्यों न कर लिया? मैं तो दिन में दस बार खाता हूँ। मेरा इंतजार क्यों करती हो। आज बाबू अमृतराय ने भी कह दिया कि तुम इन दिनों मोटे हो गए हो। एकाध दिन न भी खाऊँ तो चिंता नहीं।'