कागज के रद्दी टुकड़े पड़े हुए थे। अब तक पूर्णा ने इस जघन्य दृश्य की ओर ध्यान न दिया था। अब उन्हें देख कर उसे घृणा होने लगी। वहाँ एक क्षण रहना भी असह्य जान पड़ने लगा। पर जाए कहाँ? नाक दबाए, बैठी आने-जानेवालों की गति-प्रगति पर कान लगाए हुए थी।

अब उसके लिए कहाँ आश्रय था? एक ओर जेल की दुस्सह यंत्रणाएँ थीं, दूसरी ओर रोटियों के लाले, आँसुओं की धार और घोर प्राण-पीड़ा! ऐसे प्राणी के लिए मृत्यु के सिवा और कहाँ ठिकाना है?

एक बूढ़े आदमी को देख कर वह एक वृक्ष की आड़ में खड़ी हो गई जब बूढ़ा निकट आ गया और पूर्णा को विश्वास हो गया कि इसके सामने निकलने में कोई भय नहीं है, तो उसने धीरे से पूछा - 'बाबा, गंगा जी का रास्ता किधर है?'

पूर्णा - 'गंगा जी यहाँ से कितनी दूर हैं?'

इस दशा में दो कोस जाना पूर्णा को असह्य-सा जान पड़ा। उसने सोचा,


153 of 180



दाननाथ - 'नहीं अम्माँ जी, सचमुच कहते थे।'

दाननाथ मोटे चाहे न हो गए हों, कुछ हरे अवश्य थे। चेहरे पर कुछ सुर्खी थी। देह भी कुछ चिकनी हो गई थी। मगर यह कहने की बात थी। माताओं को तो अपने लड़के सदैव ही दुबले मालूम होते हैं, लेकिन दाननाथ भी इस विषय में कुछ वहमी जीव थे। उन्हें हमेशा किसी-न-किसी बीमारी की शिकायत बनी रहती थी। कभी खाना नहीं हजम हुआ, खट्टी डकारें आ रही हैं, कभी सिर में चक्कर आ रहा है, कभी पैर का तलवा जल रहा है।


153 of 297