क्या डूबने के लिए गंगा ही है। यहाँ कोई तालाब या नदी न होगी? वह वहीं खड़ी रही। कुछ निश्चय न कर सकी।

पूर्णा सहम उठी। अब तक उसने कोई कथा न गढ़ी थी, क्या बतलाती?

पूर्णा ने डरते-डरते कहा- 'वहीं एक मुहल्ले में जाऊँगी?'

पूर्णा ने कोई जवाब न दिया। उसके पास जवाब ही क्या था?

पूर्णा कोई जवाब न दे सकी। वह पछता रही थी कि नाहक इस बूढ़े को मैंने छेड़ा।

पूर्णा थर-थर काँप रही थी। एक शब्द भी मुँह से न निकाल सकी।

पूर्णा के लिए अब जवाब देना लाजिम हो गया। बोली - 'बाबा, मुझे घरवालों ने निकाल दिया है।'

'नहीं बाबा, मैं विधवा हूँ। घरवाले मुझे रखना नहीं चाहते।'

'नहीं बाबा, कोई नहीं है। एक नातेदार के यहाँ पड़ी थी, आज उसने भी निकाल दिया।'

'नहीं महाराज! सोचती थी, रात-भर वहीं घाट पर पड़ी रहूँगी। सवेरे किसी जगह खाना पकाने की नौकरी कर लूँगी।'


154 of 180

इस तरह ये शिकायतें बढ़ गई थीं। कहीं बाहर जाते, तो उन्हें कोई शिकायत न होती, क्योंकि कोई सुनने वाला न होता। पहले अकेले माँ को सुनाते थे। अब एक और सुनने वाला मिल गया था। इस दशा में यदि कोई उन्हें मोटा कहे, तो यह उसका अन्याय था। प्रेमा को भी उनकी खातिर करनी पड़ती थी। इस वक्त दाननाथ को खुश करने का उसे अच्छा अवसर मिल गया। बोली - 'उनकी आँखों में शनीचर है। दीदी बेचारी जरा मोटी थीं। रोज उन्हें ताना दिया करते, घी मत खाओ, दूध मत पीयो। परहेज करा-करा के बेचारी को मार डाला। मैं वहाँ होती तो लाला जी की खबर लेती।'


154 of 297