बोला - 'वनिता भवन में क्यों नहीं चली जाती?'

'वहाँ अनाथ स्त्रियों का पालन किया जाता है। कैसी ही स्त्री हो, वह लोग बड़े हर्ष से उसे अपने यहाँ रख लेते हैं। अमृतराय बाबू को दुनिया चाहे कितना ही बदनाम करे, पर काम उन्होंने बड़े धर्म का किया है। इस समय पचास स्त्रियों से कम न होंगी। सब हँसी-खुशी रहती हैं। कोई मर्द अंदर नहीं जाने पाता। अमृत बाबू आप भी अंदर नहीं जाते। हिम्मत का धनी जवान है, सच्चा त्यागी इसी को देखा।'

बूढ़े ने पूछा - 'देर क्यों करती हो बेटी, चलो, मैं तुम्हें वहाँ पहुँचा दूँ। विश्वास मानो, वहाँ तुम बड़े आराम से रहोगी।'

'वहाँ जाने में क्या बुराई है?'

बूढ़े ने झुँझला कर कहा - 'तो यह क्यों नहीं कहती कि तुम्हारे सिर पर दूसरी ही धुन सवार है।'

पूर्णा बूढ़े को जाते देख कर उसके मन का भाव समझ गई। क्या अब भी वह वनिता-भवन में जाने से इनकार कर सकती थी? बोली - 'बाबा, तुम भी मुझे छोड़ कर चले जाओगे?


155 of 180



दाननाथ - 'अच्छी नहीं, पत्थर है। बलगम भरा हुआ है। महीने भर कसरत छोड़ दें, तो उठना-बैठना दूभर हो जाए।'

दाननाथ - 'मेरे साथ खेलते थे, तो रुला-रुला मारता था।'

लेकिन दाननाथ जहाँ विरोधी स्वभाव के मनुष्य थे, वहाँ कुछ दुराग्रही भी थे। जिस मनुष्य के पीछे उनका अपनी ही पत्नी के हाथों इतना घोर अपमान हुआ, उसे वह सस्ते नहीं छोड़ सकते। सारा संसार अमृतराय का यश गाता, उन्हें कोई परवाह न थी, नहीं तो वह भी उस स्वर में अपना स्वर मिला सकते थे,


155 of 297