'वहाँ मुझे बाबू अमृतराय के सामने तो न जाना पड़ेगा?'
'अच्छे-बुरे की बात नहीं है बाबा। मुझे उनके सामने जाते लज्जा आती है।'
'नहीं बाबा, मैं नाम और पता भी न लिखाऊँगी। इसीलिए तो कहती थी कि मैं वनिता-भवन में न जाऊँगी।'
जरा दूर पर एक इक्का मिल गया। बूढ़े ने उसे ठीक कर लिया। दोनों उस पर बैठ कर चले।
पूर्णा इस समय अपने को गंगा की लहरों में विसर्जित करने जाती, तो कदाचित इतनी दुःखी और सशंक न होती।
अध्याय 14
बाबू दाननाथ के स्वभाव में मध्यम न था। वह जिससे मित्रता करते थे, उसके दास बन जाते थे, उसी भाँति जिसका विरोध करते थे, उसे मिट्टी में मिला देना चाहते थे। कई महीने तक वह कमलाप्रसाद के मित्र बने रहे। बस, जो कुछ थे कमलाप्रसाद थे। उन्हीं के साथ घूमना, उन्हीं के साथ उठना-बैठना। अमृतराय की सूरत से भी घृणा थी - उन्हीं
वह भी करतल-ध्वनि कर सकते थे, पर उनकी पत्नी अमृतराय के प्रति इतनी श्रद्धा रखे और केवल हृदय में न रख कर उसकी दुहाई देती फिरे, जरा भी चिंता न करे कि इसका पति पर क्या प्रभाव होगा, यह स्थिति दुस्सह थी। अमृतराय अगर बोल सकते हैं, तो दाननाथ भी बोलने का अभ्यास करेंगे और अमृतराय का गर्व मर्दन कर देंगे, उसके साथ ही प्रेमा का भी। वह प्रेमा को दिखा देंगे कि जिन गुणों के लिए तू अमृतराय को पूज्य समझती है, वे गुण मुझमें भी हैं, और अधिक मात्रा में।
प्रेमा ने पूछा - 'क्या आज तुम्हारा व्याख्यान है? तुम तो पहले कभी नहीं बोले।'