की आलोचना करने में दिन गुजरता था। उनके विरुद्ध व्याख्यान दिए जाते थे, लेख लिखे जाते थे और जिस दिन प्रेमा ने टाउन हॉल में जा कर उनके कुचक्रों को मटियामेट कर दिया, उस दिन से तो वह अमृतराय के खून के प्यासे हो रहे। प्रेमा से पहले ही दिल साफ न था, अब तो उनके क्रोध का वारा-पार न रहा। प्रेमा से कुछ न कहा, इस विषय की चर्चा तक न की। प्रेमा जवाब देने को तैयार बैठी थी, लेकिन उससे बोलना-चालना छोड़ दिया। भाई पर तो जान देते थे और बहन की सूरत से भी बेजार बल्कि यों कहिए कि जिंदगी ही से बेजार थे। उन्होंने जिस आनंदमय जीवन की कल्पना की थी, वह दुस्सह रोग की भाँति उन्हें घुमाए डालता था। उनकी दशा उस मनुष्य की-सी थी, जो एक घोड़े के रंग, रूप और चाल देख कर उस पर लट्टू हो जाए, पर हाथ आ जाने पर उस पर सवार न हो सके उसकी कनौतियाँ, उसके तेवर,


157 of 180



प्रेमा - 'मुझे तो तुमने सुनाई ही नहीं। मैं भी जाऊँगी। देखूँ तुम कैसा बोलते हो?'

प्रेमा- 'लाला जी ने तुम्हें आखिर अपनी ओर घसीट ही लिया?'

प्रेमा ने दबी जबान से कहा - 'अब तक वह तुम्हें अपना सहायक समझते थे। यह नोटिस पढ़ कर चकित हो गए होंगे।'

दाननाथ - 'नहीं, अभी मेरे सामने कर दो। तुम्हें गाते-बजाते मंदिर तक जाना पड़ेगा।'

रात के आठ बज रहे थे। दाननाथ प्रेमा के साथ बैठे दून की उड़ा रहे थे - 'सच कहता हूँ, प्रिये। दस हजार आदमी


157 of 297