उसका हिनहिनाना, उसका पाँव से जमीन खुरचना ये सारी बातें उसने पहले न देखीं थीं। अब उसके पुट्ठे पर हाथ रखते भी शंका होती है। जिस मूर्ति की कल्पना करके दाननाथ एक दिन मन में फूल उठते थे, उसे अब सामने देख कर उनका चित्त लेशमात्र भी प्रसन्न न होता था। प्रेमा जी-जान से उनकी सेवा करती थी, उनका मुँह जोहा करती थी, उन्हें प्रसन्न करने की चेष्टा किया करती थी, पर दाननाथ को उसकी भाव-भंगिमाओं में बनावट की गंध आती। वह अपनी भूल पर मन-ही-मन पछताते थे और उनके भीतर की ज्वाला द्वेष का रूप धारण करके अमृतराय पर मिथ्या दोष लगाने और उनका विरोध करने में शांति लाभ करती थी। लेकिन शीघ्र ही मनस्ताप को शांत करने का यह मार्ग भी उनके लिए बंद हो गया।
'सारे शहर में चर्चा हो रही है, आप कहते हैं, सुनी कहाँ?'
'इसकी वजह यही है कि आप आदमियों को
थे, मगर क्या मजाल कि किसी के खाँसने की आवाज भी आती हो। सब-के-सब बुत बने बैठे थे। तुम कहोगी, यह जीट उड़ा रहा है पर मैंने लोगों को कभी इतना तल्लीन नहीं देखा।'
दूँ।'
विवाह के बाद आज अमृतराय पहली बार दाननाथ के घर आए थे। प्रेमा तो ऐसी घबरा गई, मानो द्वार पर बारात आ गई हो। मुँह से आवाज ही न निकलती थी। भय होता था, कहीं अमृतराय उसकी आवाज न सुन लें। इशारे से महरी को बुलाया और पानदान मँगवा कर पान बनाने लगी।
अमृतराय