पहचान नहीं सकते। मुझसे खुद उन डॉक्टर साहब ने कहा, जो कमलाप्रसाद की मरहम-पट्टी करने गए थे उन्हें कमलाप्रसाद से कोई अदावत नहीं है।'

'उन्होंने साफ कहा कि कमलाप्रसाद के मुँह और छाती में सख्त चोट आई है और एक दाँत टूट गया है।'

दाननाथ को उस वक्त तक विश्वास न आया, जब तक कि उन्होंने कमलाप्रसाद के घर जा कर तहकीकात न कर ली। कमलाप्रसाद मुँह में पट्टी बाँधे आँखें बंद किए पड़ा था। ऐसा मालूम होता था, मानो गोली लग गई है। दाननाथ की आवाज सुनी तो आँखें खोलीं और नाक सिकोड़ कर कराहते हुए बोला - 'आइए भाई साहब, बैठिए, क्या आपको अब खबर हुई या आने की फुरसत ही न मिली? बुरे वक्त में कौन किसका होता है?'

कमलाप्रसाद ने कराह कर कहा - 'भाग्य की बात है, भाई साहब और क्या कहूँ? उस स्त्री से ऐसी आशा न थी। जब दाने-दाने की मुहताज थी,


159 of 180

ने उन्हें गले लगाते हुए कहा - 'आज तो यार तुमने कमाल कर दिखाया मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसी स्पीच न सुनी थी।'

अमृतराय - 'दिल्लगी नहीं थी भाई, जादू था। तुमने तो आग लगा दी। अब भला हम जैसों की कौन सुनेगा। मगर सच बताना यार, तुम्हें यह विभूति कैसे हाथ आ गई? मैं तो दाँत पीस रहा था। मौका होता वहीं तुम्हारी मरम्मत करता।'

अमृतराय- 'सबसे पीछे की तरफ, मैं मुँह छिपाए खड़ा था। आओ, जरा तुम्हारी पीठ ठोंक दूँ?'

अमृतराय - 'अब तुम मेरे हाथों


159 of 297