की बातचीत हुई थी। जब प्रेमा की बहन का देहांत हो गया तो उसके पिता लाला बदरीप्रसाद ने दाननाथ की ओर से मुँह फेर लिया । दाननाथ विद्या, धन और प्रतिष्ठा किसी बात में भी अमृतराय की बराबरी न कर सकते थे। सबसे बड़ी बात यह थी कि प्रेमा भी अमृतराय ही की ओर झुकी हुई मालूम होती थी। दाननाथ इतने निराश हुए कि आजीवन अविवाहित रहने का निश्चय कर लिया। दोनों मित्रों में किसी प्रकार का द्वेष-भाव न आया। दाननाथ यों देखने में तो नित्य प्रसन्नचित्त रहते थे, लेकिन वास्तव में वह संसार से विरक्त से हो गए थे। उनका जीवन ही आनंद-विहीन हो गया था। अमृतराय को अपने प्रिय मित्र की आंतरिक व्यथा देख-देख कर दुःख होता था। वह अपने चित्त को इस परीक्षा के लिए महीनों से तैयार कर रहे थे। किंतु प्रेमा-जैसी अनुपम सुंदरी का त्याग करना आसान न था। ऐसी दशा में अमृतराय की ये बातें सुन कर


16 of 180



प्रेमा ने हारमोनियम सँभाला और पूर्णा गाने लगी।


अध्याय 2

काशी के आर्य-मंदिर में पंडित अमरनाथ का व्याख्यान हो रहा था। श्रोता लोग मंत्रमुग्ध से बैठे सुन रहे थे। प्रोफेसर दाननाथ ने आगे खिसक कर अपने मित्र बाबू अमृतराय के कान में कहा - 'रटी हुई स्पीच है।' अमृतराय स्पीच सुनने में तल्लीन थे। कुछ जवाब न दिया।

अमृतराय ने फिर भी कुछ जवाब न दिया। एक क्षण के बाद दाननाथ ने फिर कहा - 'भाई, मैं तो जाता हूँ।'

दाननाथ - 'तुम कब तक बैठे रहोगे?'


16 of 297