तब अपने घर लाया। बराबर अपनी बहन समझता रहा, जो और लोग खाते थे, वही वह भी खाती थी, जो और लोग पहनते थे, वही वह भी पहनती थी, मगर वह भी शत्रुओं से मिली हुई थी। कई दिन से कह रही थी कि जरा मुझे अपने बगीचे की सैर करा दो। आज जो उसे ले कर गया तो क्या देखता हूँ कि दो मुस्टंडे बँगले के बरामदे में खड़े हैं। मुझे देखते ही दोनों ही टूट पड़े अकेले मैं क्या करता। वह पिशाचिनी भी उन दोनों के साथ मिल गई और मुझ पर डंडों का प्रहार करने लगी। ऐसी मार पड़ी है, भाई साहब कि बस, कुछ न पूछिए। वहाँ न कोई आदमी न आदमजात; किसे पुकारता? जब मैं बेहोश गिर पड़ा तो तीनों वहाँ से खिसक गए।'

'भाई साहब, आदमी के भीतर क्या है, इसे ब्रह्मा भी नहीं जान सकते; हमारी-आपकी हस्ती भी क्या है। साधुओं के भेष में बहुधा दुष्ट........।'

दाननाथ ने दबी जबान से पूछा - 'भाई साहब का खयाल है कि अमृतराय......'


160 of 180

पिटोगे। तुमने पहली ही स्पीच में अपनी धाक जमा दी, आगे चल कर तो तुम्हारा जवाब ही न मिलेगा। मुझे दुःख है तो यही कि हम और तुम अब दो प्रतिकूल मार्ग पर चलते नजर आएँगे। मगर यार यहाँ दूसरा कोई नहीं है, क्या तुम दिल से समझते हो कि सुधारों से हिंदू-समाज को हानि पहुँचेगी?'

अमृतराय - 'तो फिर हमारी और तुम्हारी खूब छनेगी, मगर एक बात का ध्यान रखना, हमारे सामाजिक सिद्धांतों में चाहे कितना ही भेद क्यों न हो, मंच पर चाहे एक-दूसरे को नोच ही क्यों न खाएँ


160 of 297