दाननाथ ने देखा कि अब स्पष्ट कहने के सिवाय और मार्ग नहीं है, चाहे कमलाप्रसाद नाराज ही क्यों न हो जाए। सिर नीचा करके एक अप्रिय सत्य, एक कठोर कर्तव्य का पालन करने के भाव से बोले - 'आप बिल्कुल सत्य कहते हैं। उनमें यही तो एक शक्ति है, जो उनमें कट्टर शत्रुओं को भी खुल्लम-खुल्ला उनके सामने नहीं आने देती।'

यह कहते हुए लाला बदरीप्रसाद बाहर चले गए। दाननाथ भी उन्हीं के साथ बाहर निकल गए। कमलाप्रसाद आँखें बंद किए चुपचाप सुनता रहा। उसे भी कुल मर्यादा अपने पिता ही की भाँति प्यारी थी। बेहयाई का जामा अभी तक उसने न पहना था। प्रेम के क्षेत्र में अभी यह उसकी पहली क्रीड़ा थी, और इस पहली ही क्रीड़ा में उसके पाँव में ऐसा काँटा चुभा कि कदाचित वह फिर इधर कदम रखने का साहस भी न कर सके। मगर दाननाथ के सामने वह फटकार न सुनना चाहता था। लाला बदरीप्रसाद


161 of 180

मगर मैत्री अक्षुण्ण रहनी चाहिए। हमारे निज के संबंध पर उनकी आँच तक न आने पाए। मुझे अपने ऊपर तो विश्वास है, लेकिन तुम्हारे ऊपर मुझे विश्वास नहीं है। क्षमा करना, मुझे भय है कि तुम...'

अमृतराय ने संदिग्ध भाव से कहा - 'तुम कहते हो, मगर मुझे विश्वास नहीं आता।'

अमृतराय - 'और तो घर में सब कुशल है न? अम्माँ जी से मेरा प्रणाम कह देना।'

अमृतराय - 'कई जगह जाना है। अनाथालय के लिए चंदे की अपील करनी है। जरा दस-पाँच आदमियों से


161 of 297