ने उसे केवल फटकार नहीं सुनाई, उसे झूठा और दगाबाज बनाया। अपनी आत्म-रक्षा के लिए उसने जो कथा गढ़ी थी, उसका भाँडा फोड़ दिया। क्या संसार में कोई पिता ऐसा निर्दयी हो सकता है? उस दिन से कमलाप्रसाद ने फिर पिता से बात न की।


अध्याय 15

दाननाथ यहाँ से चले, तो उनके जी में ऐसा आ रहा था कि इसी वक्त घर-बार छोड़ कर कहीं निकल जाऊँ! कमलाप्रसाद अपने साथ उन्हें भी ले डूबा था। जनता की दृष्टि में कमलाप्रसाद और वह अभिन्न थे। यह असंभव था कि उनमें से एक कोई काम करे और उसका यश या अपयश दूसरे को न मिले। जनता के सामने अब किस मुँह से खड़े होंगे क्या यह उनके सार्वजनिक जीवन का अंत था? क्या वह अपने को इस कलंक से पृथक कर सकते थे?

घर पहुँच कर ज्योंही वह घर में गए, प्रेमा ने पूछा - 'तुमने भी भैया के विषय में कोई बात सुनी? अभी महरी न जाने कहाँ से ऊटपटाँग बातें सुन आई है। मुझे तो विश्वास नहीं आता।'


162 of 180

मिल तो लूँ। भले आदमी, विरोध ही करना था, तो अनाथालय बन जाने के बाद करते। तुमने रास्ते में काँटे बिखेर दिए।'

प्रेमा - 'वह भी सुनने गए थे?'

प्रेमा - 'यह तुम कैसे कह सकते हो? पुराने पंडित चाहे सुधारों का विरोध करें, लेकिन शिक्षित-समाज तो नहीं कर सकता।'

प्रेमा - 'अच्छा, उन्हें एक कौड़ी भी न मिलेगी। झगड़ा काहे का? अब रुपए लाओ, कल पूजा कर आऊँ। भाभी और पूर्णा दोनों को बुलाऊँगी। कुछ मुहल्ले की हैं। दस-बीस ब्राह्मणों का भोजन भी आवश्यक ही होगा।'


162 of 297