दाननाथ का हृदय आशा से पुलकित हो उठा। जिस आशा को उन्होंने हृदय को चीर कर निकाल डाला था, जिसकी इस जीवन में वह कल्पना भी न कर सकते थे, जिसकी अंतिम ज्योति बहुत दिन हुए शांत हो चुकी थी, वही आशा आज उनके मर्मस्थल को चंचल करने लगी। इसके साथ ही अमृतराय के देवोपम त्याग ने उन्हें वशीभूत कर लिया। वह गदगद कंठ से बोले - 'क्या इसीलिए तुमने आज प्रतिज्ञा कर डाली? अगर वह मित्र तुम्हारी इस उदारता से लाभ उठाए, तो मैं कहूँगा वह मित्र नहीं, शत्रु है और यही क्या निश्चय है कि इस दशा में प्रेमा का विवाह तुम्हारे उसी मित्र से हो?'

दाननाथ ने तिरस्कार का भाव धारण करके कहा - 'तुम उसे इतना नीच समझना चाहते हो, तो समझ लो, लेकिन मैं कहे देता हूँ कि यदि मैं उस मित्र का ठीक अनुमान कर सका हूँ, तो वह अपने बदले तुम्हें निराशा की भेंट न होने देगा।'

यह


17 of 180



दाननाथ - 'बस, हो निरे बुद्धू, अरे स्पीच में है क्या? रट कर सुना रहा है।'

दाननाथ - 'अजी घंटों बोलेगा। राँड़ का चर्खा है या स्पीच है।'

दाननाथ - 'पछताओगे। आज प्रेमा भी खेल में आएगी।'

दाननाथ - 'मुझे क्या गरज पड़ी है जो आपकी तरफ से क्षमा माँगता फिरूँ।'

दाननाथ इतनी आसानी से छोड़ने वाले आदमी न थे। घड़ी निकाल कर देखी, पहलू बदला और अमरनाथ की ओर देखने लगे। उनका ध्यान व्याख्यान पर नहीं, पंडित जी की दाढ़ी पर था। उसके हिलने में उन्हें


17 of 297