दाननाथ ने कहा- 'तुम मुझसे बहुत नाराज होगे।'
दाननाथ ने इस बात का कुछ जवाब न दे कर कहा - 'तुम मुझे इतना बता दो कि तुमने मुझे क्षमा कर दिया या नहीं? मैंने तुम्हारे साथ बड़ी नीचता की है।'
दाननाथ ने गंभीर भाव से कहा - 'यही तो मैंने सबसे बड़ी भूल की। मैं प्रेमा के योग्य न था।'
दाननाथ - 'कभी नहीं, लेकिन न जाने क्यों शादी होते ही मैं शक्की हो गया। मुझे बात-बात पर संदेह होता था कि प्रेमा मन में मेरी उपेक्षा करती है। सच पूछो तो मैंने उसको जलाने और रुलाने के लिए तुम्हारी निंदा शुरू की। मेरा दिल तुम्हारी तरफ से हमेशा साफ रहा।'
दाननाथ - 'मैंने तुम्हारे ऊपर चंदे के रुपए हजम करने का इल्जाम लगाया, हालाँकि मैं कसम खाने को तैयार था कि वह सर्वथा मिथ्या है।'
दाननाथ - 'मुझे तुम्हारे ऊपर यहाँ तक आक्षेप करने में संकोच न हुआ कि...'
दाननाथ
हो रहा था। उनका दिल कह रहा था - 'मैं व्यर्थ ही इस पर शंका करता हूँ। प्रेमा मेरी है, अवश्य मेरी है। अमृतराय के विरुद्ध आज मैंने इतनी बातें की और फिर भी कहीं तेवर नहीं मैला हुआ। आज आठ महीनों के बाद दाननाथ को जीवन के सच्चे आनंद का अनुभव हुआ।'
दाननाथ - 'सोचता हूँ, मुझ-सा भाग्यवान संसार में दूसरा कौन होगा?'
दाननाथ - 'तुम देवी हो।'
छः दिन बीत गए। कमलाप्रसाद और उनके मित्र-वृंद रोज आते और शहर की खबरें सुना जाते। किन-किन रईसों