था और दूसरा आश्रम में बनी हुई चीजों का शो-रूम। दफ्तर में एक अधेड़ महिला बैठी हुई लिख रही थी। रजिस्टर आदि कायदे से आल्मारियों में चुने रखे थे इस समय अस्सी स्त्रियाँ थीं और बीस बालक। उनकी हाजिरी लिखी हुई थी। शो-रूम में सूत, उन, रेशम, सलमा-सितारे, मूँज आदि की सुंदर बेल-बूटेदार चीजें शीशे की दराजों में रखी हुई थीं। सिले हुए कपड़े भी अलगनियों पर लटक रहे थे। मिट्टी और लकड़ी के खिलौने, मोजे, बनियाइन, स्त्रियों ही के बनाए हुए चित्र अलग-अलग सजाए हुए थे। एक आलमारी में बनी हुई भाँति-भाँति की मिठाइयाँ चुनी हुई रखी थीं। आश्रम में उगे हुए पौधे गमलों में रखे हुए थे। कई दर्शक इस समय भी इन चीजों को देखभाल रहे थे, कुछ बिक्री भी हो रही थी। दो महिलाएँ ग्राहकों को चीजें दिखा रही थीं। यहाँ की रोजाना बिक्री सौ रुपए के लगभग थीं। मालूम हुआ कि संध्या समय ग्राहक अधिक आते हैं।
न हो कि मूर्ख जनता उन पर ही टूट पड़े। क्या उन्हें इन बातों की खबर नहीं है? सारे शहर में जिस बात की चर्चा हो रही है, क्या वह उनके कानों तक न पहुँची होगी? उनके भी तो कुछ-न-कुछ सहायक होंगे ही। फिर वह क्यों इस जलसे को स्थगित नहीं कर देते? क्यों अपनी जान के दुश्मन हुए हैं? आज इन लोगों को जलसा कर लेने दें। जब ये लोग जरा ठंडे हो जाएँ, तो दो-चार महीने बाद अपना जलसा करें, मगर वह तो हठी जीव हैं। आग में कूदने का तो उन्हें जैसे मरज है। क्या मेरे