दाननाथ ने पूछा - 'इतनी सुदक्ष स्त्रियाँ तुम्हें कहाँ मिल गईं?'

बगीचा बहुत बड़ा न था। आम, अमरूद, लीची आदि की कलमें लगाई जा रही थीं। हाँ, फूलों के पौधे तैयार हो गए थे। बीच में एक हौज था और तीन-चार छोटी-छोटी लड़कियाँ हौज से पानी निकाल-निकाल कर क्यारियों में डाल रही थीं। हौज तक आने के लिए चारों ओर रविशें बनी हुई थीं। और हरेक रविश पर बेलों से ढँके हुए बाँसों के बुने हुए छोटे-छोटे फाटक थे। उसके साए में पत्थर की बेंचें रखी हुई थीं! पूर्णा इन्हीं बेंचों में से एक पर सिर झुकाए बैठी फूलों का एक गुलदस्ता बना रही थी। किसके लिए, यह कौन जान सकता है?

अमृतराय ने पूछा - 'कैसी तबीयत है पूर्णा? यह देखो दाननाथ तुमसे मिलने आए हैं। बड़े उत्सुक हैं।'

दाननाथ - 'वह तो कई बार तुमसे मिलने के लिए कहती थीं, पर संकोच के मारे न आ सकीं। तुमने गुलदस्ता तो बहुत सुंदर बनाया है।'


175 of 180

समझाने से वह मान जाएँगे? कहीं ऐसा तो न समझेंगे कि यह भी अपने पति का पक्ष ले रही है।

चार बजे। दाननाथ अपने जत्थे के साथ अपने जलसे में शरीक होने चले। प्रेमा को उस समय अपनी दशा पर रोना आया। ये दोनों मित्र जिनमें दाँत-काटी रोटी थी, आज एक-दूसरे के शत्रु रहे हैं और मेरे कारण। अमृतराय से पहले मेरा परिचय न होता तो आज ऐसी लाग-डाँट क्यों होती? वह मानसिक व्यग्रता की दशा में कभी खड़ी हो जाती, कभी बैठ जाती। उसकी सारी करूणा, सारी कोमलता, सारी


175 of 297