पूर्णा - 'यह झूठ बोलती है। यहाँ मंदिर कहाँ है?'
अमृतराय ने बालिका का हाथ पकड़ कर कहा - 'कहाँ मंदिर बनाया है, चलो देखें।' तीनों बालिकाएँ आगे-आगे चलीं। उनके पीछे दोनों मित्र थे और सबके पीछे पूर्णा धीरे-धीरे चल रही थी।
अमृतराय बोले - 'अब मुझे यहाँ एक मंदिर बनवाने की जरूरत मालूम हो रही है।'
अमृतराय जरा देर किसी विचार में मग्न खड़े रहे। सहसा उनके नेत्र सजल हो गए, पुलकित कंठ से बोले - 'पूर्णा, तुम्हारी बदौलत आज हम लोगों को भी भक्ति की एक झलक मिल गई। अब हम नित्य कृष्ण भगवान के दर्शनों को आया करेंगे। उनकी पूजा का कौन-सा समय है?'
दाननाथ ने आश्वासन दिया कि प्रेमा कल अवश्य आएगी! दोनों मित्र यहाँ से चले तो सहसा तीन बजने की आवाज आई। दाननाथ ने चौंक कर कहा - 'अरे! तीन बज गए। इतनी जल्द?'
दाननाथ - 'चलो अच्छा ही हुआ तुम्हारा एक वक्त का खाना बच गया।'
ममता, उसे अमृतराय को जलसे में जाने से रोकने के लिए उनके घर जाने की प्रेरणा करने लगी। उसका स्त्री-सुलभ संकोच एक क्षण के लिए लुप्त हो गया। एक बार भय हुआ कि दाननाथ को बहुत बुरा लगेगा लेकिन उसने इस विचार को ठुकरा दिया। तेजमय गर्व से उसका मुख उद्दीप्त हो उठा - मैं किसी की लौंडी नहीं हूँ, किसी के हाथ अपनी धारणा नहीं बेची है, प्रेम पति के लिए है, पर भक्ति सदा अमृतराय के साथ रहेगी।
माता ने पूछा - 'कहाँ जाएगी, बेटी?'
माता - 'बड़ी अच्छी बात