दाननाथ - 'हाँ साहब, आपके पचास से तो कम न बिगड़े होंगे। मैं बिना भोजन किए ही मानने को तैयार हूँ। है रसोइया भी होशियार। खूब सिखाया है।'
घर जा कर अमृतराय ने रसोइए को खूब डाँटा - 'तुमने क्यों इत्तला की कि भोजन तैयार है?'
बात ठीक थी। अमृतराय रसोइए को कई बार मना कर चुके थे कि मैं जब किसी के साथ रहा करूँ, तो सिर पर मत सवार हो जाया करो। रसोइए का कोई दोष न था। बेचारे बहुत झेंपे। भोजन आया। दोनों मित्रों ने खाना शुरू किया। भोजन निरामिष था, पर बहुत ही स्वादिष्ट।
अमृतराय - 'क्यों भाई?'
अमृतराय - 'जी नहीं, मैं तो उन ब्रह्माचारियों में नहीं हूँ। पुष्टिकारक और स्वादिष्ट भोजन को मैं मन और बुद्धि के लिए आवश्यक समझता हूँ। दुर्बल शरीर में स्वस्थ मन नहीं रह सकता! तारीफ जानदार घोड़े पर सवार होने में है! उसे इच्छानुसार दौड़ा सकते हो।
है। बेटी मैं भी तुम्हारे साथ चलूँगी। मेरी बात वह न टालेगा। जब नन्हा-सा था, तभी से मेरे घर आता-जाता था। न जाने ऐसी क्या बात पैदा हो गई कि इन दोनों में ऐसी अनबन हो गई। बहू, मैंने दो भाइयों में भी ऐसा प्रेम नहीं देखा।'
माता - 'दानू बेचारा भोला है। उनकी बातों में आ गया।'
मगर ताँगे का घोड़ा दिन-भर का थका हुआ था, कहाँ तक दौड़ता? कोचवान बार-बार चाबुक मारता था, पर घोड़ा गर्दन हिला कर रह जाता था। टाउन हॉल आते-आते बीस मिनट लग गए। दोनों