कमलाप्रसाद - 'तो यार, तुम बड़े भाग्यवान हो। क्या पूर्णा तुमसे कभी नहीं रूठती?'

कमलाप्रसाद - 'कभी किसी चीज के लिए हठ नहीं करती?'

कमलाप्रसाद - 'तो यार, तुम बड़े भाग्यवान हो। यहाँ तो उम्र कैद हो गई है। अगर घड़ी भर भी घर से बाहर रहूँ, तो जवाब-तलब होने लगे। सिनेमा रोज जाता हूँ और रोज घंटों मनावन करनी पड़ती है।'

कमलाप्रसाद - 'वाह वाह! यह तो तुमने खूब कही। कसम अल्लाह पाक की, खूब कही। जिस कल वह बिठाए, उस कल बैठ जाऊँ? फिर झगड़ा ही न हो, क्यों? अच्छी बात है। कल दिन भर घर से निकलूँगा ही नहीं, देखूँ तब क्या कहती है। देखा, अब तक लौंडा केसर और केवड़ा ले कर नहीं लौटा। कान में भनक पड़ गई होगी, प्रेमा को मना कर दिया होगा। भाई, अब तो नहीं रहा जाता, आज जो कोई मेरे मुँह लगा तो बुरा होगा। मैं अभी जा कर सब


19 of 180

ऐसे हैं, जो वैधव्य की भँवर में पड़ी हुई अबलाओं के साथ अपने कर्तव्य का पालन करने का साहस रखते हैं। कृपया वे हाथ उठाए रहें।'

दाननाथ ने अमृतराय के कान में कहा - 'यह तुम क्या कर रहे हो! हाथ नीचे करो।'

वक्ता ने कहा - 'इतनी बड़ी सभा में केवल एक हाथ उठा देखता हूँ। क्या इतनी बड़ी सभा में केवल एक ही हृदय है, और सब पाषाण हैं?'

दाननाथ - 'मुझमें नक्कू बनने का साहस नहीं है।'

सभा विसर्जित हो गई। लोग अपने-अपने घर चले। पंडित


19 of 297