प्रतिज्ञा

प्रेमचंद


अध्याय 1

देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'

देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'

देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'

देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'

देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'


1 of 180

अचकन निकाल देती, तो इस ठायँ-ठायँ की नौबत ही क्यों आती। औरत को मर्द के मुँह लगना शोभा नहीं देता। न जाने इनके मुँह से ऐसे कठोर शब्द कैसे निकले? पत्थर का कलेजा है। बेचारे कमलाप्रसाद बाबू तो जैसे ठगे रह गए। ऐसी औरत की अगर मर्द बात न पूछे तो गिला कैसा?

पूर्णा - 'सुनाने में तो तुमने कोई बात उठा नहीं रखी, बहन दूसरा मर्द होता तो जाने क्या करता।'

पूर्णा - 'बहन, और दिनों की तो मैं नहीं चलाती पर आज तुम्हारी ही हठधर्मी थी।'

पूर्णा - 'मैंने तो ऐसी कोई बात नहीं कही बहन, मुझ पर नाहक बिगड़ती हो।'


199 of 297