प्रतिज्ञा

प्रेमचंद


अध्याय 1

देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'

देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'

देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'

देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'

देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'


1 of 180



पूर्णा को यह अंतिम वाक्य बाण के समान लगा। वह हक्की-बक्की हो कर सुमित्रा का मुँह ताकने लगी। यद्यपि वह सदैव सुमित्रा की ठकुरसुहाती किया करती थी, फिर भी वह यह जानती थी कि जिस दिन कमलाप्रसाद साड़ियाँ लाए थे, उसी दिन से सुमित्रा उसे संदेह की दृष्टि से देखने लगी है, किंतु उस अवसर पर पूर्णा ने कमलाप्रसाद का उपहार वापस करके अपनी समझ में संदेह को मिटा देने का सफल प्रयत्न किया था। फिर आज सुमित्रा अकारण ही क्यों उस पर यों निर्दय प्रहार कर रही है। उसे फिर


200 of 297