प्रतिज्ञा
प्रेमचंद
अध्याय 1
देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'
देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'
देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'
देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'
देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'
भ्रम हुआ कि कहीं सुमित्रा ने रात की बात जान तो नहीं ली। वह भीत और आहत हो कर दबी जबान से बोली - 'बहन, तुम्हारे मन में जो बात हो, वह साफ-साफ कह दो। मुझ अनाथ को जला कर क्या पाओगी? अगर मेरा यहाँ रहना तुम्हें बुरा लगता है तो मैं आज ही मुँह में कालिख लगा कर यहाँ से चली जाऊँगी। संसार में लाखों विधवाएँ पड़ी हैं, क्या सभी के रक्षक बैठे हैं? किसी भाँति उनके दिन भी कटते ही हैं। मेरे भी उसी भाँति कट जाएँगे और फिर कहीं आश्रय नहीं है तो गंगा तो कहीं नहीं गई है।'