प्रतिज्ञा
प्रेमचंद
अध्याय 1
देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'
देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'
देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'
देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'
देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'
पूर्णा ने ये बातें मानो सुनी ही नहीं। बहुएँ पति से रूठ कर प्रायः ऐसी विरागपूर्ण बातें किया ही करती हैं। यह कोई नई बात नहीं थी। वह अपने ही को सुना कर बोली - 'मैं जानती थी कि अपने झोंपड़े से पाँव बाहर निकालना मेरे लिए बुरा होगा। जान-बूझ कर मैंने अपने पाँव में कुल्हाड़ी मारी। मैं कमलाप्रसाद बाबू की बातों में आ गई। इतनी जग-हँसाई और भाग में लिखी थी।'
उसने अपना वाक्य समाप्त तो कर दिया, पर मुख की चेष्टा से ज्ञात होता था कि वह और कुछ कहना चाहती है, लेकिन किसी कारणवश नहीं कह रही है।