प्रतिज्ञा
प्रेमचंद
अध्याय 1
देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'
देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'
देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'
देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'
देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'
क्या है? खड़े-खड़े कह दूँगी - बाबू जी, अब मुझे आप जाने दीजिए और कहीं जगह नहीं है तो बाबू अमृतराय का विधवाश्रम तो है। दस-पाँच विधवाएँ वहाँ रहती भी तो हैं। मैं भी वहीं चली जाऊँ, तो क्या हर्ज है? वह समझाएँगे तो बहुत, सुमित्रा को डाँटने पर भी तैयार हो जाएँगे, पर इस डाँट-डपट से और भी झमेला बढ़ेगा, तरह-तरह के संदेह लोगों के मन में पैदा होंगे। अभी कम-से-कम लोगों को मुझ पर दया आती है, फिर तो कोई बात भी न पूछेगा। विधवा को कुलटा बनते कितनी देर लगती है।