प्रतिज्ञा

प्रेमचंद


अध्याय 1

देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'

देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'

देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'

देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'

देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'


1 of 180

मुँह नहीं बंद कर सकते। केले के लिए तो ठीकरा भी पैनी छुरी बन जाता है। सबसे अच्छा यही है कि मैं यहाँ से चली जाऊँ। आप लोगों ने मेरा इतने दिन पालन किया, इसके लिए मेरा एक-एक रोआँ आप लोगों का जस गाएगा।'

'कहीं-न-कहीं ठिकाना लग ही जाएगा और कुछ न होगा तो गंगा जी तो हैं ही।'

पूर्णा ने तिरस्कार के भाव से देख कर कहा - 'कैसी बात मुँह से निकालते हो, बाबूजी। मेरा प्राण भी आप लोगों के काम आए तो मुझे उसको देने में आनंद मिलेगा, लेकिन बात बढ़ती जाती


207 of 297