प्रतिज्ञा
प्रेमचंद
अध्याय 1
देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'
देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'
देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'
देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'
देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'
है और आगे चल कर न जाने और कितनी बढ़ें इसलिए मेरा यहाँ से जाना ही अच्छा है।'
पूर्णा द्वार से चिपकी हुई बोली - 'पहले द्वार खोल दो तो मैं बताऊँ। क्यों व्यर्थ मेरा जीवन नष्ट कर रहे हो।'
पूर्णा का निष्कपट हृदय इस प्रेम-दर्शन से घोर असमंजस में पड़ गया। उसका एक हाथ किवाड़ की चटखनी पर था, वह आप-ही-आप चटखनी के पास से हट गया। वह स्वयं एक कदम आगे बढ़ आई। उसकी दशा उस मनुष्य की-सी हो गई, जिसने अनजाने में किसी बालक का पैर कुचल