प्रतिज्ञा
प्रेमचंद
अध्याय 1
देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'
देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'
देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'
देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'
देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'
यह कहते-कहते कमलाप्रसाद का गला भर आया। उसने रूमाल निकाल कर आँखें पोंछीं, मानो उनमें आँसू छलक रहे हैं।
कमलाप्रसाद ने समीप जा कर उसका हाथ पकड़ लिया और गला साफ करके बोला - 'पूर्णा, तुम जिस संकट में हो, मैं उसे जानता हूँ, लेकिन सोचो, एक जीवन का मूल्य क्या एक पूर्व-स्मृति के बराबर भी नहीं? मैं तुम्हारी पतिभक्ति के आदर्श को समझता हूँ। अपने स्वामी से तुम्हें कितना प्रेम था, यह देख चुका हूँ। उन्हें तुमसे कितना प्रेम था, यह भी देख चुका हूँ। अक्सर पार्क