प्रतिज्ञा

प्रेमचंद


अध्याय 1

देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'

देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'

देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'

देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'

देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'


1 of 180

में हरी-भरी घास पर लेटे हुए वह घंटों तुम्हारा कीर्तिगान किया करते थे। मैं सुन-सुन कर उनके भाग्य को सराहता था और इच्छा होती थी कि तुम्हें एक बार पा जाता तो तुम्हारे चरणों पर सिर रख कर रोता। सुमित्रा से दिन-दिन घृणा होती जाती है। यह उन्हीं का बोया हुआ बीज है, जो फूलने और फलने के लिए विकल हो रहा है।'

कमलाप्रसाद ने सिर ठोक कर कहा - 'हाय, फिर वही बात। अच्छी बात है। जाओ, एक बार भी बैठने को न कहूँगा।'

कमलाप्रसाद ने कहा - 'अब जाती क्यों नहीं हो? मैंने तुम्हें बाँध तो नहीं लिया है।'


211 of 297