प्रतिज्ञा
प्रेमचंद
अध्याय 1
देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'
देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'
देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'
देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'
देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'
कमलाप्रसाद ने उदासीन भाव से कहा - 'तुम्हें मेरे प्राणों की रक्षा की क्या परवाह जिस तरह तुम्हारे ऊपर मेरा कुछ जोर नहीं है, उसी तरह मेरे ऊपर भी तुम्हारा कोई जोर नहीं है। या तुम्हें भूल ही जाऊँगा, या प्राणों का अंत ही करूँगा, मगर इससे तुम्हारा क्या बनता-बिगड़ता है। जी में आए, जरा-सा शोक कर लेना, नहीं वह भी न करना। मैं तुमसे गिला करने न आऊँगा।'
कमलाप्रसाद - 'इसका यह आशय हुआ कि तुम मुझे न जीने दोगी, न मरने। तुम्हारी इच्छा है सदैव तड़पता रहूँ।