प्रतिज्ञा
प्रेमचंद
अध्याय 1
देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'
देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'
देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'
देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'
देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'
यह दशा मुझसे न सही जाएगी। तुम जा कर आराम से लेटो और मेरी चिंता छोड़ दो। मगर नहीं, यह मेरी भूल है, जो मैं समझ रहा हूँ कि तुम मेरे प्राणों की चिंता से मुझसे यह वायदा करा रही हो। यह केवल भिखारी को मीठे शब्दों में जवाब देने का एक ढंग है। हाँ, वायदा करता हूँ कि अपने प्राणों की रक्षा करता रहूँगा, उसी तरह जैसे तुम मेरे प्राणों की रक्षा करती हो।'
'तो प्रिये, यह गाँठ में बाँध लो कि कमलाप्रसाद विरह-वेदना सहने के लिए जीवित नहीं रह सकता।'
कमलाप्रसाद