प्रतिज्ञा
प्रेमचंद
अध्याय 1
देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'
देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'
देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'
देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'
देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'
ने आवेश में आ कर कहा - 'अच्छा अब चुप रहो, पूर्णा। ऐसी बातों से मुझे मानसिक कष्ट हो रहा है। तुम समझ रही हो कि मैं अपनी नीच वासना की तृप्ति के लिए तुम्हें मायाजाल में फँसा रहा हूँ। यह तुम मेरे साथ घोर अन्याय कर रही हो। तुम्हें कैसे विश्वास दिलाऊँ कि यह मायाजाल नहीं, शुद्ध आत्म-समर्पण है। यदि इसका प्रमाण चाहती हो, तो यह लो...'
यदि पूर्णा एक क्षण ही धैर्य से बैठी रह सकती तो उसे अवश्य यह प्रमाण मिल जाता, पर रमणी का कातर हृदय सहम उठा। यह