प्रतिज्ञा

प्रेमचंद


अध्याय 1

देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'

देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'

देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'

देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'

देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'


1 of 180

बात जान कर ही कमलाप्रसाद ने यह अभिनय किया था। पूर्णा ने तलवार उसके हाथ से छीन ली और बोली - 'मैं तो तुमसे कोई प्रमाण नहीं माँग रही हूँ।'

'भूल हुई, क्षमा करो।'

पूर्णा ने तलवार को म्यान में रखते हुए कहा - 'तुम इसी तलवार से मेरे जीवन का अंत कर सकते तो कितना अच्छा होता? मुझे विश्वास है कि मैं जरा भी न झिझकती, सिर झुकाए खड़ी रहती।'

पूर्णा ने पान के दो बीड़े बना कर कमलाप्रसाद को देने के लिए हाथ बढ़ाया। कमलाप्रसाद ने पान ले कर कहा - 'भोजन के बाद कुछ दक्षिणा मिलनी चाहिए।'


215 of 297