प्रतिज्ञा
प्रेमचंद
अध्याय 1
देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'
देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'
देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'
देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'
देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'
कमलाप्रसाद पान बढ़ाता हुआ बोला - 'मेरी दक्षिणा यही है कि यही बीड़े मेरे हाथ से खा लो।'
कमलाप्रसाद ने बीड़े उसके मुँह के समीप ले जा कर कहा - 'मैं अपने हाथ से खिलाऊँगा।'
'जी नहीं, गुरू जी ने मुझे यह पाठ नहीं पढ़ाया है।'
पूर्णा ने मुँह खोल दिया और कमलाप्रसाद ने उसे पान खिला दिया। पूर्णा की छाती धक-धक कर रही थी। कमलाप्रसाद कहीं कोई नटखटी न कर बैठे। मगर कमलाप्रसाद इतना बेशउर न था कि समीप आते हुए शिकार को दूर से ही चौंका देता।