प्रतिज्ञा

प्रेमचंद


अध्याय 1

देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'

देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'

देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'

देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'

देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'


1 of 180



'हाँ, यूरोप में इसका बहुत रिवाज है। मुसलमानों में भी है। इस देश में भी पहले था, पर अब एक कानून के अनुसार फिर इसका रिवाज हो रहा है।'

'कुछ नहीं, स्त्री-पुरुष एक-दूसरे को वचन देते हैं, बस विवाह हो जाता है। माता-पिता, भाई-बंधु, पंडित-पुरोहित किसी का काम नहीं। हाँ, वर और कन्या दोनों ही का बालिग हो जाना जरूरी है।'

कमलाप्रसाद ने प्रतिवाद किया - 'मेरी समझ में तो जिसे तुम विवाह समझ रही हो, वही लड़कों का खेल है। ढोल-मजीरा बजा, आतिशबाजियाँ


220 of 297