प्रतिज्ञा

प्रेमचंद


अध्याय 1

देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'

देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'

देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'

देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'

देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'


1 of 180

जाएगी। अगर वह विवाह करने पर राजी हो जाए तो समझ लेना कि उसे तुमसे सच्चा प्रेम है। नहीं तो समझ लेना उसने कामवासना की धुन में तुम्हारी आबरू बिगाड़ने का निश्चय किया है। अगर वह इनकार करे, तो उससे फिर न बोलना न उसकी सूरत देखना। मैं कहो लिख दूँ कि वह विवाह करने पर कभी राजी न होगा। वह तुम्हें खूब सब्ज-बाग दिखाएगा, तरह-तरह के बहाने करेगा, मगर खबरदार उसकी बातों में न आना! पक्का जालिया है! रही मैं! मैंने तो मन में ठान लिया है कि लाला


232 of 297