प्रतिज्ञा

प्रेमचंद


अध्याय 1

देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'

देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'

देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'

देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'

देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'


1 of 180

बातों को जमते देर लगती है न मिटते। बोली - 'वह तो सारा अपराध तुम्हारा ही बताती हैं।'

'सैकड़ों बातें कीं, कहाँ तक कहूँ? याद भी तो नहीं।'

'जगह तो बुरी नहीं।'

'सुमित्रा भी रहने पर राजी हों तब न।'

'तो मैं अकेली यहाँ कैसे रहूँ।'

यह कहते-कहते कमलाप्रसाद ने पूर्णा का हाथ पकड़ कर अपनी गर्दन में डाल लिया और दोनों प्रेमालिंगन में मग्न हो गए। पूर्णा जरा भी न झिझकी, अपने को छुड़ाने की जरा चेष्टा न की, किंतु उसके मुख पर प्रफुल्लता का कोई चिह्न


243 of 297