प्रतिज्ञा

प्रेमचंद


अध्याय 1

देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'

देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'

देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'

देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'

देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'


1 of 180

निकल रही थीं। वह आंतरिक उल्लास की दिव्य-मधुर ज्योति न थी, यह किसी हिंसक पशु की रक्त-क्षुधा का प्रतिबिंब था। इसमें प्रेमी की प्रदीप्त आकांक्षा नहीं, ग्रीष्म का हिंसा-संकल्प था। इसमें श्रावण के श्याम मेघों की सुखद छवि नहीं, ग्रीष्म के मेघों का भीषण प्रवाह था। इसमें शरद ऋतु के निर्मल जल-प्रवाह का कोमल संगीत नहीं, पावस की प्रलयंकारी बाढ़ का भयंकर नाद था। पूर्णा सहम उठी। झपट कर कोच से उठी, कमलाप्रसाद का हाथ झटके से खींचा और द्वार खोल कर बरामदे में निकल आई।

पूर्णा ने निर्भय हो कर कहा - 'मैं घर जाऊँगी? ताँगा कहाँ है?'


245 of 297