प्रतिज्ञा

प्रेमचंद


अध्याय 1

देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'

देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'

देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'

देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'

देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'


1 of 180

हो। मैं अपना धर्म छोड़ने के पहले या तो अपने प्राण दे दूँगी या तुम्हारे प्राण ले लूँगी।'

यह कहते हुए कमलाप्रसाद ने एक कदम आगे रखा और चाहा कि पूर्णा का हाथ पकड़ ले। पूर्णा पीछे हट गई। कमलाप्रसाद और आगे बढ़ा। सहसा पूर्णा ने दोनों हाथों से कुर्सी उठा ली और उसे कमलाप्रसाद के मुँह पर झोंक दिया। कुर्सी का एक पाया पूरे जोर के साथ कमलाप्रसाद के मुँह पर पड़ा, नाक में गहरी चोट आई और एक दाँत भी टूट गया। कमलाप्रसाद इस झोंके से न सँभल सका। चारों खाने चित्त


247 of 297