प्रतिज्ञा
प्रेमचंद
अध्याय 1
देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'
देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'
देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'
देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'
देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'
करे, पर काम उन्होंने बड़े धर्म का किया है। इस समय पचास स्त्रियों से कम न होंगी। सब हँसी-खुशी रहती हैं। कोई मर्द अंदर नहीं जाने पाता। अमृत बाबू आप भी अंदर नहीं जाते। हिम्मत का धनी जवान है, सच्चा त्यागी इसी को देखा।'
बूढ़े ने पूछा - 'देर क्यों करती हो बेटी, चलो, मैं तुम्हें वहाँ पहुँचा दूँ। विश्वास मानो, वहाँ तुम बड़े आराम से रहोगी।'
'वहाँ जाने में क्या बुराई है?'
बूढ़े ने झुँझला कर कहा - 'तो यह क्यों नहीं कहती कि तुम्हारे सिर पर दूसरी ही धुन सवार है।'